Children’s Day: 1 रुपये में 950 बच्चों का भविष्य संवारने वाले गुरु
बाल दिवस पर जानिए बिहार के मैथेमेटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव की कहानी, जो 1 रुपये गुरु दक्षिणा लेकर 950 से अधिक बच्चों को पढ़ा चुके हैं। गूगल बॉय कौटिल्य पंडित भी हैं उनके शिष्य।
बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर बिहार के एक ऐसे शिक्षक की चर्चा निरंतर होती है जिनका बच्चों के प्रति समर्पण, गरीब छात्रों को निःशुल्क शिक्षा देने के संकल्प और उनके प्रेरक संदेशों के कारण उनकी विशेष चर्चा होती है।
आर.के. श्रीवास्तव (R.K. Srivastava Sir) बिहार के एक अत्यंत चर्चित शिक्षक हैं, जिन्हें पूरे देश में "मैथमेटिक्स गुरु" (Mathematics Guru) और "₹1 वाले गुरुजी" के रूप में जाना जाता है।
बाल दिवस के संदर्भ में मुख्य बातें
*बच्चों के प्रति विशेष लगाव...
आर.के. श्रीवास्तव सर बच्चों को देश का भविष्य मानते हैं और बाल दिवस पर अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए छात्रों को हमेशा सीखते रहने के लिए प्रेरित करते हैं।*
• 1 रुपये गुरु दक्षिणा अभियान....
वे वर्ष 2008 से आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय बच्चों को मात्र ₹1 गुरु दक्षिणा में पढ़ाकर इंजीनियरिंग (IIT-JEE) की तैयारी करा रहे हैं।
• 950 से अधिक स्टूडेंट्स की सफलता...
उनके मार्गदर्शन में पढ़कर अब तक 950 से ज्यादा गरीब परिवारों के बच्चे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT, NIT आदि) में सफल हो चुके हैं।
• वंडर किड्स प्रोग्राम (Wonder Kids Program).
वे कम उम्र के प्रतिभाशाली बच्चों की छिपी हुई क्षमता को निखारने के लिए विशेष कार्यक्रम भी चलाते हैं। वे "गूगल बॉय" कौटिल्य पंडित के गुरु के रूप में भी जाने जाते हैं।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
• कठिन शुरुआती जीवन.
बिहार के रोहतास जिले (बिक्रमगंज) से ताल्लुक रखने वाले आर.के. श्रीवास्तव के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। परिवार के भरण-पोषण ऑटो रिक्शा के इनकम से होता था, कुछ वर्ष बाद बड़े भाई का साया भी नहीं रहा,लेकिन अपनी पढ़ाई और पढ़ाने के जुनून को कभी कम नहीं होने दिया।
• अनोखी शिक्षण शैली..
बिना रुके लगातार 12 घंटे तक नाइट क्लासेज (Night Classes) चलाने और पाइथागोरस प्रमेय (Pythagoras Theorem) को 50 से अधिक तरीकों से सिद्ध करने के लिए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।
• राष्ट्रपति द्वारा सम्मान. शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उन्हें राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित कर आशीर्वाद , स्नेह और सम्मान दिया है। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को अपना गुरु और आदर्श मानते है। हमेशा उनको बाबूजी ही कहकर उनको सम्बोधित किया है। आरके सिन्हा जी का अवसर ट्रस्ट का योगदान गरीब बच्चों की iit में सफलता तक में पहुंचाने में अतुलनीय है,
बाल दिवस के मौके पर उनका जीवन और कार्य इस बात की प्रेरणा देता है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे के सपनों और शिक्षा के आड़े नहीं आनी चाहिए।
-1739251093304292.png)
-1726557813723275.jpg)
-1725944876623470.jpg)